logo

झूला पुल निर्माण के लिए नगर व्यापार मंडल करेगा जन आंदोलन

खबर शेयर करें -

आज बाबा बागनाथ मंदिर में नगर व्यापार संघ बागेश्वर की मासिक बैठक रखी गई। जिसमे व्यापार संघ की वार्षिक सदस्यता अभियान और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय किया गया कि 18 सितंबर से नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा सदस्यता करवाई जायेगी क्योंकि नगर व्यापार संघ का क्षेत्र सीमा बड़ी है जिसमे 15 दिन का समय लग जाता है इसलिए 2 साल में एक बार ही सदस्यता करने का निर्णय लिया जा रहा है।
जिसमे स्थाई व्यापारियों का सदस्यता शुल्क 200 और अस्थाई व्यापारियों का सदस्यता शुल्क 1000 रखा गया है जो सदस्यता शुल्क 2 साल के लिए बाध्य होगा। बैठक में झूला पुल के पुनः निर्माण/मरम्मत के लिए जिला प्रशासन से मिल जल्द कार्यवाही की बात रखी जायेगी अन्यथा जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र जन आंदोलन किया जाएगा

कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार संघ बागेश्वर ने कहा कि हमारा एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और 2 साल का कार्यकाल शेष है जिसके अनुसार नगर में सोमवार से पुनः वार्षिक सदस्यता करवाई जानी है। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों के हितो की लड़ाई लगातार लड़ रहे है और किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
स्थानीय व्यापार या व्यापारियों को जो भी कमजोर करने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ नगर व्यापार संघ उच्च न्यायालय /सर्वोच्च न्यायालय भी जाने के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में हेम जोशी उपाध्यक्ष,पुष्कर किरमोलिया सचिव,जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष,नवीन जोशी,मोहम्मद हसीब,विपिन साह,बब्लू जोशी, डॉ हर्ष मेहरा,मनीष पांडे,खुशाल दानू,उदित रस्तोगी,खीम चंद्र मदन लाल,तारा दत्त तिवारी,महिपाल सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp