logo

मीनू जोशी ने दूसरी बार उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

खबर शेयर करें -

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग की शोधार्थी मीनू जोशी ने यूजीसी नेट की परीक्षा दूसरी बार उत्तीर्ण की है। वह नगर के चौरासी की निवासी है। उनकी सफलता पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है। मीनू वाणिज्य विभाग संकाय के विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी के निर्देशन पर शोध कार्य कर रही हैं।
बचपन से मेधावी मीनू वर्तमान में डीएसबी कैंपस नैनीताल से पीएचडी कर रहीं हैं। उसके पिता पूरन जोशी पूर्व सैनिक और माता विमला जोशी गृहिणी हैं। उन्होंने स्कूल 2012 और इंटर 2014 में केंद्रीय विद्यालय पोर्ट विलियम कोलकाता से पास किया। बीकाम 2017, बीएड 2020, एमकाम 2021 बागेश्वर महाविद्यालय से किया। उन्होंने बताया की उनकी माता-पिता, भाई बहन के अलावा प्राध्यापकों ने उन्हें मुकाम तक पहुंचाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp