logo

हिन्दी दिवस पर ‘मंजू जोशी स्मृति हिन्दी मेधावी सम्मान’ पुरस्कारों की घोषणा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : दिवंगत आदर्श हिंदी शिक्षिका मंजू जोशी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा संचालित “मंजू जोशी स्मृति हिन्दी मेधावी छात्र सम्मान” पुरस्कारों की घोषणा आज यहां की गई।

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल अयारतोली,गरुड़ के हिन्दी विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु इंटर बोर्ड परीक्षा के हर्षित बड़सीला,सुमित जोशी जबकि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए रिया पुरोहित, नियति नगरकोटी का इन पुरस्कारों हेतु चयन किया गया है।इस आशय की घोषणा करते हुए दिवंगत शिक्षिका के परिजनों ने देते हुए बताया कि निकट भविष्य में सार्वजनिक समारोह में इन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। हाईस्कूल में 99 और इंटर में 97 प्रतिशत अंक हिन्दी विषय में प्राप्त कर इन मेधावियों ने अपना स्थान बनाया है। बता दे कि आदर्श हिंदी शिक्षिका मंजू जोशी का दो वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था उनके विद्यालय में उनकी याद को बनाए रखने के लिए उनके पढ़ाये अंतिम बैच के छात्रों के इंटर उत्तीर्ण होने तक चार साल हेतु परिजनों द्वारा मंजू जोशी स्मृति हिन्दी मेधावी सम्मान की घोषणा की गई थी। इस बार सम्मान श्रृंखला का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। गत वर्ष यह आयोजन हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर मूर्धन्य विद्वान वक्ता डॉ गोपाल कृष्ण जोशी के सारगर्भित व्याख्यान के साथ संपादित किया गया था।

Share on whatsapp