logo

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को महिला कांग्रेस ने मुड़वाया सर

खबर शेयर करें -

एक वर्ष से अंकिता को न्याय नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस नेत्रियों ने आक्रोश व्यक्त किया।

राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने आज अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आवास कूच किया है। इस दौरान कांग्रेस की महिला नेताओं ने अंकिता भंडारी के लिए सरकार से न्याय की मांग करते हुए अपना मुंडन कराया और न्याय दिलाने की मांग की है।


राजधानी देहरादून में आज कांग्रेस महिला मोर्चा के साथ ही कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक सड़क पर उतरकर पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।


इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी ने अपनी सहयोगी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अंकिता के लिए न्याय की मांग करते हुए मुंडन कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp