logo

चमोली हादसे में मजिस्ट्रेट जांच पूरी सीएम धामी बोले नहीं बख्शा जाएगा कोई दोषी

खबर शेयर करें -

बीते दिनों चमोली के एसटीपी प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे की मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग झुलस गए थे जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे अपर जिला अधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच कर शासन को सौंप दी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चमोली में एसटीपी प्लांट में हुए हादसे पर मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट मिल गई है। इसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी। दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp