logo

मटेला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, सड़क सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत मटेला, तहसील काफलीगैर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को यातायात नियमों, कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में थानाध्यक्ष झिरौली मनवर सिंह बिष्ट ने मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर की सचिव एवं सिविल जज (सीडी) अनीता कुमारी ने ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ अभियान, राहगीर योजना, मुकदमेबाजी से पूर्व मध्यस्थता अभियान, सुरक्षित जीवन-सुरक्षित ईंधन, बच्चों के कानूनी अधिकार तथा निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुए जरूरतमंदों से इसका लाभ उठाने की अपील की। शिविर में मानसिक और बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए संचालित विधिक सहायता योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Share on whatsapp