logo

कुमाऊँ रेजीमेंट के जवान की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत, छुट्टी लेकर घर घर आ रहा था जवान,गृहक्षेत्र में छाया मातम

खबर शेयर करें -

आज राजस्थान के कोटा से एक बुरी खबर आई। राजस्थान के कोटा में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट के गोरखा नगर में रहने वाले गौतम बहादुर तीन कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। गौतम 1 महीने की छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। उन्होंने कोटा से देहरादून तक की ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था।

जब गौतम बहादुर कोटा स्टेशन पर ट्रेन में बैठे और ट्रेन चलने ही वाली थी, तो उन्हें पता चला कि वह किसी गलत ट्रेन में बैठ गए हैं। जिस वजह से वह जल्दी बाजी में ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनका बैग कुंडे में जा फंसा और वह गिर गए और ट्रेन के साथ घिसटते हुए उनकी मृत्यु हो गई। गौतम बहादुर का पार्थिव शरीर कोटा से रवाना हो चुका है और वह गुरुवार दोपहर तक लोहाघाट पहुंचने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp