logo

किशन सिंह राणा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

हितैषी संस्था के अध्यक्ष डॉ. किशन सिंह राणा को एसडीजी-2 (शून्य भुखमरी) के तहत किए गए सराहनीय कार्यों के लिए नियोजन विभाग की ओर से 2021-22 का एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार प्रदान किया गया। उनको देहरादून में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएम धामी ने संस्था की ओर से महिलाओं के सम्मान में चलने वाले किर्साण महोत्सव की सराहना भी की।
राणा हितैषी संस्था के माध्यम से वर्ष 1998 से समाजसेवा में लगे हैं। शिक्षा के विकास के लिए उन्होंने द्यौणाई में विद्यालय खोला है। महिलाओं के श्रम को सम्मान दिलाने के लिए वह वर्ष 2016 से किर्साण महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम जनसहयोग से चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत के तहत राणा युवाओं को सब्जी, फल उत्पादन, पशुपालन, मछली पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं और पलायन रोकने में योगदान देते हैं। कोविड काल में भी हितैषी संस्था ने मास्क, राशन, दवाइयों का वितरण कर लोगों की सहायता की थी। इन्हीं कार्यों के चलते उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp