logo

करन परिहार ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता मे जीता रजत पदक,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

खबर शेयर करें -

स्यूनी गांव निवासी करन परिहार ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। झारखंड के जमशेदपुर में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 440 किलोग्राम वजन उठाया और दूसरे स्थान पर रहे।

करन परिहार ने पिछले वर्ष ही पावरलिफ्टिंग खेल की शुरुआत की थी। जिले में कोच की कमी होने के चलते उन्होंने सोशल साइट यूट्यूब से खेल की बारीकियां सीखी और जिम में समय बिताकर अपने कौशल को निखारा। उन्होंने पिछले महीने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने किया प्रदेश में किया हाईस्कूल टॉप,सेना में अफसर बनकर करना चाहते है देश की सेवा


 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन चार से छह जनवरी तक झारखंड की राजधानी जमशेदपुर में हुआ। जहां करन ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में भागीदारी करते हुए बेंच प्रेस में 102.5 किग्रा, स्कॉट में 157.5 किग्रा और डेड लिफ्ट में 180 क्रिगा का भार उठाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर पिता किशोर सिंह परिहार, चाचा लक्ष्मण ‌सिंह परिहार, अर्जुन परिहार सहित जिले के तमाम खेल प्र‌ेमियों ने खुशी जताई है। 

Share on whatsapp