logo

यूजर्स चार्ज के विरोध मे व्यापार संघ पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष को दिया ज्ञापन,समस्या का निदान नही होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

नगर के व्यापारियों ने नगरपालिका से लगाए जा रहे यूजर चार्ज और खाद्य लाइसेंस का विरोध तेज कर दिया है। व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर समस्या बताई। कोरोना की मार से परेशान व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए यूजर चार्ज और लाइसेंस शुल्क को तत्काल निरस्त करने की मांग की। व्यापारियों ने समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया।

व्यापारियों ने कहा कि नगरपालिका की ओर से लगाए जा रहे यूजर चार्ज और खाद्य लाइसेंस शुल्क से व्यापारी परेशान हैं। पहले से ही व्यापारी कोरोना की मार झेल रहे हैं, ऐसे में अधिक कर लगने से उनकी आर्थिक ‌स्थिति प्रभावित हो रही है। कहा कि व्यापारी यूजर चार्ज और खाद्य लाइसेंस शुल्क देने में असमर्थ हैं। अगर पालिका ने इन शुल्कों को निरस्त नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर नवीन लाल साह, मनीष पांडेय, राजा साह गंगोला, बबलू जोशी, देव अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp