logo

नदीगांव मे एक महिला पहाड़ी से गिरने से हुई गम्भीर घायल,हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

जिला मुख्यालय से लगे नदीगांव निवासी एक विवाहिता पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अन्य महिलाओं के साथ शाम के समय घूमने गई थी। पहाड़ी से पत्थर लुढ़ककर उसकी तरफ आ रहा था। उससे बचने के चक्कर में वह अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। साथ में गई महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। 108 के माध्मय से परिजन उसे जिला अस्प्ताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नदीगांव निवासी 41 वर्षीया कला रावत पत्नी महेंद्र सिंह आज शाम आसपास की महिलाओं के साथ घूमने गई थीं। डिगरा के पास पहाड़ी से लुढ़ककर एक पत्थर आ गया। उससे बचने के चक्कर में वह अपना संतुलन खो बैठीं और खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही साथ में गई अन्य महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

सूचना के बाद नदीगांव से अन्य लोग गए और महिला को खाई से निकाला। गंभीर अवस्था में परिजन उसे 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। महिला के सिर पर गंभीर चोट है। इलाज कर रही डॉ. गुंजन ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने ही पत्थर लुढ़काया होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp