logo

रौल्याना-मजकोट, सिमखेत और ग्वालदे सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण शुरू

खबर शेयर करें -

पीएमजीएसवाई की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और विधायक पार्वती दास ने सड़कों पर डामरीकरण और अन्य कार्यों का भूमि पूजन कर शुरूआत कराई। विधायक दास ने बताया कि सिमखेत मार्ग पर 57 लाख 72 हजार की लागत से डामरीकरण किया जाएगा। कंधार- रौल्याना- मजकोट मार्ग डामरीकरण और मरम्मत के लिए 2 करोड़ 81 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधायक ने मच्छीबगड़ – गवालदे मार्ग के पुनर्निर्माण, सुधारीकरण और डामरीकरण के कार्य का भी शुभारंभ किया। 2 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, मंडल महामंत्री दयाकृष्ण जोशी, सुनील दोसाद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp