logo

यहॉ आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला,एक युवक हुआ घायल

खबर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में ग्रेनेड से हुआ हमला,आतंकियों ने एक व्यक्ति पर ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि जिले के गोपालपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय का एक सदस्य घायल हो गया। जिसकी पहचान गोपालपोरा निवासी करण सिंह (20) पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्टोर रूम में रातभर डेरा जमाए रहा गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

उन्होंने बताया कि घायल को श्रीनगर के एसएमएचएस ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को कल सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी की अधिसूचना
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp