logo

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, घंटों बाधित रहा मार्ग

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में देर रात यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-507 पर सारीगाड़ के पास भारी भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। भूस्खलन का मंजर ऐसा था मानो पहाड़ी से कोई झरना बह रहा हो। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन और एनएच विभाग ने सुरक्षा के मद्देनज़र मार्ग के दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। इसके बाद एनएच बड़कोट की टीम ने राहत एवं मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया। मौके पर एक जेसीबी, एक पोकलेन और एक ब्रेकर मशीन लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। हालांकि क्षेत्र में लगातार भूस्खलन जारी रहने से खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Share on whatsapp