logo

गुरिंदर वीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

खबर शेयर करें -

रांची में 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड में पूरी की दौड़, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई

रांची। भारतीय एथलेटिक्स में एक नया इतिहास रचते हुए पंजाब के धावक गुरिंदर वीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 100 मीटर दौड़ महज 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ गुरिंदर वीर सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका यह समय अब तक का सबसे तेज राष्ट्रीय प्रदर्शन माना जा रहा है। प्रतियोगिता में उनके दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुरिंदर वीर सिंह की इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) के लिए भी अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि भारतीय स्प्रिंट एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी सफलता है और इससे युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स जगत ने गुरिंदर वीर सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Ad
Share on whatsapp