logo

बागेश्वर में हुई भव्य सरयू आरती, 11 हजार दीयों की रोशनी से जगमगाई बागनाथ की नगरी

खबर शेयर करें -

जगदीश उपाध्याय

बागेश्वर : अष्टमी के दिन बाबा बागनाथ की नगरी में दीपोत्सव के साथ मां सरयू की भव्य आरती की गई। भारी संख्या में भक्तों ने सरयू आरती में भाग लिया। सरयू किनारे जले दीपों से नगर रोशनी में जगमगा गया। लोगों ने आतिशबाजी का भी जमकर लुत्फ उठाया। भक्तों ने सरयू के दोनों तटों पर दीप जलाकर भव्य दीपदान किया। दीपों की टिमटिमाती रोशनी में पूरा नगर रोशन हो गया। नदी के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दीपोत्सव को देखने के लिए उमड़ी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बारिश के बीच घंटों धरने पर डटे रहे

बता दें कि आज अष्टमी को सरयू घाट पर मनोरम दृश्य नजर आया। रंग बिरंगी रोशनी के साथ सरयू के तट पर महाआरती हुई। दियो के जलने से उठी ज्वाला आसमान को आगोश में लपेटते हुए धुएं के साथ सरयू घाट पर आरती हुई। आरती में शामिल होने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में नगरवासी आरती में शामिल हुए। सरयू के दोनों तटों पर दीप जलाकर भव्य दीपदान किया गया।

लंबे समय से बागेश्वर में अष्टमी की शाम गंगा आरती, दीपदान और आतिशबाजी का आयोजन किया जाता रहा है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा आरती में भाग लिया। विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने महाआरती का शुभारंभ किया। दुर्गा व देवी पूजा पंडालों में भक्तों ने मां दुर्गा की आरती वंदना की। महोत्सव के आयोजकों का कहना है कि गंगा आरती के बाद दीपदान का हर साल आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि दीपक जलाने से जहां एक तरफ अंधेरा दूर होता है, वहीं दीपक हमें अपने भीतर छिपी अंधकार रूपी बुराई को भी खत्म करने की सीख देता है और अच्छाई रूपी रोशनी ग्रहण करने का संदेश देता है। हम लगातार इस आयोजन को और अधिक भव्य करने के लिए प्रयासरत हैं। हर साल इसे और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह,गीता रावल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, बृज किशोर वर्मा, रमेश लाल साह, नवीन लाल साह आदि इस दौरान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर शिक्षकों ने किया मंथन

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp