logo

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, आज मोहाली से बठिंडा तक निकलेगी अंतिम यात्रा

खबर शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। पंजाब की राजनीति के पितामह प्रकाश सिंह बादल पांच बार मुख्यमंत्री रहे चुके थे। वह सबसे कम उम्र में भी मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके थे। 27 मार्च 1970 को जब वह पहली बार सीएम बने तब उनकी उम्र 42 साल थी। सबसे ज्यादा पांच बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। इसके अलावा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड भी बादल के नाम है। ये लगातार 10 साल 15 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा सबसे बुजुर्ग सीएम भी प्रकाश सिंह बादल ही रहे हैं। 2017 में जब वह अपना आखिरी कार्यकाल पूरा कर रहे थे, तब उनकी उम्र 89 साल थी।

साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल ने लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मगर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें 11,396 मतों से हरा दिया था। जबकि 2017 विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल ने अपने प्रतिद्वंदी कैप्टन अमरिंदर सिंह को 22,770 मतों से हराया था। इस सीट से वह 1997 से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके थे। मगर जीवन के आखिरी चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि सबसे अधिक उम्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी प्रकाश सिंह बादल रह चुके हैं। उन्होंने 94 साल की उम्र में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर 26 और 27 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक होगा. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत चीमा ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 28 में शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे लाया जाएगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला, बरनाला रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव ले जाया जाएगा. गुरुवार को दोपहर 1 बजे बादल गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp