logo

बहुली के पास स्कूटी में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बहुली क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार आज शाम फायर स्टेशन बागेश्वर को बहुली क्षेत्र में स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर स्टेशन इंचार्ज एलएफएम त्रिलोक राम के मार्गदर्शन में फायर यूनिट वॉटर टेंडर वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर सड़क किनारे खड़ी होंडा स्कूटी संख्या UK02G095 में आग लगी हुई थी। स्कूटी संदीप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मढ़ैंगांव, तिलसारी की बताई गई। फायर टीम ने वॉटर टेंडर से पानी की पंपिंग कर हौजरील की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से स्कूटी को अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र और सड़क से गुजर रहे वाहनों को भी संभावित खतरे से बचा लिया गया। आग बुझाने वाली टीम में चालक चंद्र प्रकाश, फायरमैन हिमांशु पाठक, दीपक कुमार, नीरज सिंह तथा फायर वुमन कीर्ति बिष्ट और हिना शामिल रहीं।

Share on whatsapp