logo

डोडीताल ट्रेक पर फसे दो ट्रेकर, रेस्क्यू टीम रवाना

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: डोडीताल ट्रेक पर दो स्थानीय ट्रैकर्स के फंस गए है। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को रवाना किया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ, वन विभाग और पुलिस विभाग की टीमों को तुरंत मौके पर भेज दिया है। इनमें से एक ट्रैकर को हार्ट अटैक पड़ने की सूचना भी सामने आ रही है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने रेस्क्यू अभियान में मेडिकल टीम को भी आवश्यक दवाओं के साथ तैनात करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने अगोड़ा सहित नजदीकी गांवों तथा डोडीताल से भी स्थानीय लोगों को ट्रेकर्स की मदद के लिए भेजने को कहा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रेस्क्यू टीमें तत्कल मौके के लिए रवाना हो गईं। फंसे ट्रेकर्स में एक व्यक्ति लोनिवि उत्तरकाशी में सहायक अभियंता है। अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी से लोनिवि के दो अवर अभियंता भी मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों को इस अभियान में लगाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी ने सूचना दी कि अगोड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य से संपर्क कर रेस्क्यू के लिए स्थानीय लोगों को भेजने का आग्रह किया गया। एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने सूचित किया कि डोडीताल ट्रेक पर फंसे दो स्थानीय ट्रेकर्स को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ के दस सदस्यों की टीम सहित पुलिस के कुछ जवान भी मौके के लिए रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्रमिक अनशन में पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रयास का भरोसा
Ad
Share on whatsapp