logo

नशे में कार चलाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की शाम करीब सात बजे भागीरथी के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मारकर अफरा-तफरी मचा दी।

रमेश कांडपाल निवासी बागेश्वर ने प्रभारी निरीक्षक को दिए पत्र में बताया कि वे 31 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर से भागीरथी की ओर जा रहे थे। तभी यूके-02- टीए- 2823 नंबर की कार ने उनकी अल्टो कार यूके-02- ए- 0350 को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। उन्होंने तुरंत 112 पर सूचना दी। पत्र में कहा गया कि आरोपी कार ने इसके बाद भी रुकने के बजाय कांडाधार के पास कार का शीशा तोड़ दिया और यूके- 02-टीए- 8033 नंबर की स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। डॉ. कांडपाल ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी चालक को नदीगांव से गिरफ्तार कर कोताली ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक केशवलाल का मेडिकल कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज, पोस्ट ऑफिस कर्मी मनोज ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
Ad
Share on whatsapp