logo

जिला सचिव ने 36वीं बार किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अपने नेक कार्यों से लोगों की मदद करना और दूसरों को प्रेरित करना कई लोगों के जीवन का हिस्सा होता है। इन्हीं लोगों में शुमार हैं रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर के जिला सचिव आलोक पांडेय। मानवता की सेवा को तत्पर पांडेय ने 36वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।


जिला अस्पताल में पैर की चोट का इलाज करा रहे मंगल सिंह परिहार को रक्त की जरूरत पड़ी। यह जानकारी मिलते ही रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय तत्काल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध कराने पर मरीज के परिजनों ने उनका और रेडक्रॉस सोसायटी का आभार जताया है। रेडक्रॉस स्वयंसेवियों ने उनके नेक कार्य की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp