logo

पिथौरागढ़ कार्यालयों में मोबाइल फोन उपयोग पर प्रतिबंध संबंधी भ्रामक सूचना का जिलाधिकारी ने किया खंडन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : सोशल मीडिया पर पिथौरागढ़ जनपद के कार्यालयों में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी भ्रामक एवं निराधार सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं। जिला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि इस प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
जनपद के कार्यालयों में मोबाइल फोन के उपयोग, तथा फोटो एवं वीडियो बनाने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। हालांकि, इस संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनुपालन किया जाना आवश्यक है।
जिला प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेह सुशासन, जनकल्याण तथा संवेदनशील एवं जिम्मेदार प्रशासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक एवं प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

Share on whatsapp