logo

देवभूमि खेल चेतना यात्रा बागेश्वर पहुंची, युवाओं को खेलों के प्रति किया जागरूक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित देवभूमि खेल चेतना यात्रा एवं मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का आयोजन रविवार को इंदौर स्टेडियम, बागेश्वर में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग मिश्रा (सहायक निदेशक डेयरी विकास, बागेश्वर) एवं विशिष्ट अतिथि राजन कुमार गुप्ता (संपादक एवं संस्थापक, खेल जगत) द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह खेल चेतना यात्रा राज्य के सभी 13 जनपदों से होकर 24 मई को बागेश्वर पहुंची।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की खेल संबंधी योजनाओं की जानकारी देना रहा। इंदौर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिकाओं ने रैली निकालकर युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किरण परिहार (प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी, बागेश्वर), राजेंद्र दफौती, गणेश सिंह धपोला (युवा कल्याण विभाग प्रतिनिधि) सहित खेल जगत फाउंडेशन की टीम एवं प्रशिक्षकों ने सहयोग दिया।

Share on whatsapp