logo

देहरादून पिथौरागढ़ हेली सेवा हुई बंद,विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई थी हेली सेवा।

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून पंतनगर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने वाली पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा एक बार फिर बंद हो चुकी है। हेली सेवा बंद होने से पहाड़ के लोगों को एक बार फिर झटका लगा है चुनाव से ठीक पहले 9 अक्टूबर 2021 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेली सेवा शुरू की गई थी। जिसमें पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रहा था। हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ान भरकर पंतनगर- हल्द्वानी पिथौरागढ़ पहुंचता था। अब यह हेली सेवा 7 मई से बंद हो चुकी है। कंपनी के अधिकारियों का तर्क है कि हेलीकॉप्टर को केदारनाथ मार्ग पर लगाया गया है। केदारनाथ मार्ग पर हेली सेवा की जरूरत को देखते हुए कंपनी का हेलीकॉप्टर वहां उड़ान भर रहा है। केदारनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद फिर से इन रूटों पर हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। हेली सेवा बंद हो जाने से सबसे ज्यादा पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र पिथौरागढ़ के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp