बागेश्वर। जिला मुख्यालय से सटे जोलकांडे स्थित प्राचीन देवीधार मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुआत बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से पवित्र जल लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो देवीधार मंदिर पहुंची। मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपरांत अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
आयोजन के मुख्य यजमान मोहन जोशी एवं योगेश्वर जोशी रहे। इस दौरान दरबान सिंह बिष्ट, पूनम बिष्ट, गीता बिष्ट, बसंती बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, खुशी शर्मा, शिवदत्त नौरंगी, राधा-कृष्ण बिष्ट, सुंदर बिष्ट, पूरन भट्ट, भुवन भट्ट, प्रकाश बिष्ट, हयात बिष्ट तथा नवीन बलसूनी सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आगामी दिनों तक जारी रहेंगे तथा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।








