logo

प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस के जिला महामंत्री कवि जोशी ने रखा मौन उपवास

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर रक्षाबंधन के दिन आज बागेश्वर में कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री ने मौन उपवास रखा। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कांग्रेसी जिला महामंत्री संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। गांधी पार्क में ही उन्होंने मौन उपवास रखा। जोशी ने मौन उपवास से पहले गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उसके बाद वह उपवास पर बैठे। उपवास के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार बढ़ रहे है। राजधानी देहरादून में ही अब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरह से आईएसबीटी के पास नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गयी है। प्रदेश का कोई ऐसा जनपद नहीं है जहां रोजाना महिलाओं के साथ रेप और अत्याचार जैसी घटनाएं ना हो रही हो। उन्होंने कहा कि गैरसेंण में होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सदन में आवाज उठाएगी। इस दौरान भीम कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर जगह भय और डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।

Share on whatsapp