logo

महिला कांग्रेस पर पुलिस की बदसलूकी पर कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध और रुद्रपुर नर्स रेप-हत्या मामले पर उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा ने अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुए प्रर्दशन पर पर पुलिस के बदसलूकी पर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए। सरकार का पुतला दहन किया।

बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने पुलिसकर्मियों द्वारा ज्योति रौतेला पर बर्ताव की तीखी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक की आवाज उठा रही ज्योति रौतेला के साथ पुलिस कर्मियों ने अमानवीय बर्ताव किया। इससे वह काफी चोटिल हो गई हैं और दिल्ली में अपना मेडिकल चेकअप करा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसी महिला के ऊपर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिसने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपने बाल तक मुंडवा दिए थे। उन्होंने तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

वही महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपा धपोला ने ज्योति रौतेला के साथ बर्बर बर्ताव करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो उन्हें मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ तहसील में श्रम विभाग का उप कार्यालय खोलने की मांग

जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा की भाजपा महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने में पूरी तरह से विफल है। जिस तरह प्रदेश में आज महिलाओ पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे है उससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को बना नहीं पा रही है। यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मूसलाधार बारिश से बागेश्वर बेहाल, 15 सड़कें बंद

इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कवि जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, पूजा आर्य,राजेंद्र टंगड़िया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp