logo

बागेश्वर में तैनात दो पीसीएस अधिकारीयो को किया आयुक्त कार्यालय अटैच

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में तैनात दो पीसीएस अफसरों को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से कुमाऊं कमिश्नर के दफ्तर से अटैच कर दिया है।

जानकारी का अनुसार बागेश्वर जिले में तैनात एडीएम चंद्र सिंह इमलाल व एसडीएम रामकुमार पांडे को शासन के कार्मिक विभाग ने जिले से हटाकर कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत के दफ्तर से अटैच कर दिया है। शासन ने इन अफसरों को हटाने के आदेश दिए है हालांकि इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नही की गई है। बताया जा रहा कि जल्द नए अफसरों की तैनाती की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp