logo

सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से ई.एस.आई औषधालयों का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्चुअल के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों में कामगारों एवं उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कर्मचारी बीमा योजना के अंतर्गत ई.एस.आई औषधालयों का शुभारंभ किया, साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत पात्र कामगारों तथा नियोजित निर्माण श्रमिकों के बच्चों, आश्रितों को मुख्य धारा में जोडने तथा उन्हें शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य उज्जवल बनाने के उद्देश्य से दो मोबाईल लर्निंग स्कूल बसों का भी शुभारंभ किया।

जनपद में भूल्यूडा मंडलसेरा में स्थापित औषधालय का शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने फीता काट कर किया। वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत कामगार एवं उनके आश्रितजन संपूर्ण चिकित्सा उपचार, बीमारी, हितलाभ, नगद हितलाभ, मातृत्व हितलाभ, वृद्धावस्था देखभाल, शारीरिक पुर्नवास आदि से लाभान्वित होंगे। इस योजना के माध्यम से उन तक पहुंचना होगा जो इसकी पहुंच से बाहर है। उन्होंने कहा कि संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने के लिए श्रम विभाग को विस्तार पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। संवदेनशील होकर बीमा योजना से आच्छादित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाय। इस अवसर पर विधायक पार्वती दास ने कहा कि कामगारों एवं उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए योजना मील का पत्थर स्थापित होगी। सरकार की पहल से श्रमिकों के सामाजिक जीवन में बेहतर सुधार होगा। उन्होंने जनपद में स्थापित रई.एस.आई औषधालय के बेहतर संचालन की अपेक्षा करते हुए सभी कार्मिकों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, सभासद प्रेम सिंह हरडिया, मनोज ओली, डॉ. अजय कुमार, डॉ. घनश्याम सिंह, पवन कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp