logo

सीएम धामी ने एआरटीओ कार्यालय रामनगर का किया औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं लोगों की समस्या निराकरण हेतु कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कार्यालय के रिक्त पदो के साथ ही कार्यालय के अभिलेखों के बारे में विस्तृत जानकारी ली, और एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग,हाईस्पीड व गलत तरीके से नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार सचिवालय से लेकर ब्लाक स्तर के सभी कार्यालयों में एक कार्य संस्कृति के तहत कार्य को अंजाम दे रही है साथ ही आम जनमानस के कार्य सुगमता से हों तथा बिचौलियों के द्वारा कार्यप्रणाली को लगाम लगे तथा आमजनमानस के जनता के कार्य लम्बित ना हो।

सरकार की यही प्राथमिकता है कि आमजनता के कार्य बिना रूकावट व सरलता के साथ हों। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को एआरटीओ कार्यालय की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई जिस पर उन्होंने संतुष्टि भी जताई।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp