logo

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच, सड़कों के गढ्ढे देख हुए खफा,जताई नाराजगी।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं के द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी का दौरा किया जिस दौरान मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए की गई समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp