logo

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देश आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था. यूपी के नेताओं ने भी बापू और पूर्व प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. 

मुख्यमंत्री ने कहा, “गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने वे पहले थे. इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है. उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी.” 

उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई, ईश्वर की आराधना के समान है. इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की शिक्षा दी. वर्तमान सरकार, गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है. इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सम्पूर्ण प्रदेश में स्वच्छता के व्यापक प्रसार में उल्लेखनीय सफलता मिली है.

मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए लिखा, “शुचिता, सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान, ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से सुरक्षा-समृद्धि के दो प्रमुख घटकों को सशक्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक पाथेय है.”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp