logo

प्रत्येक बूथ पर दो सौ से अधिक सदस्य बनाएगी भाजपा : डॉ0 राजेन्द्र परिहार

खबर शेयर करें -

सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तयारी बैठकें व कार्यशालाएं जोर – शोर से चल रही हैं इसी क्रम में भाजपा कांडा मण्डल में भी सदस्यता अभियान को लेकर तैयारी बैठक एवम् कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ0 राजेन्द्र परिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ में दो सौ से अधिक सदस्य बनाएगी। यह अभियान आगामी दो सितम्बर से पूरे देश में प्रारंभ होगा। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता 8800002024 पर मिस्ड कॉल करने तत्पश्चात प्राप्त लिंक में अपनी जानकारी भरकर ली जा सकती है
बैठक में कांडा मंडल के अध्यक्ष नंदाबल्लभ तिवारी जी, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक भगवान भंडारी जी, सह संयोजक राजेंद्र गैड़ा जी, प्रवीण कार्की जी, जिला उपाध्यक्ष आनंद धपोला जी, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी जी, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी जी, आनंद तिवारी जी विनय कर्म्याल जी, गणेश कांडपाल जी, रविंद्र रावत जी, शंकर धपोला जी आदि अनेक ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on whatsapp