logo

भाजपा महिला मोर्चा ने मिलेट्स माह उत्सव का किया आयोजन

खबर शेयर करें -

भाजपा महिला मोर्चा ने बागेश्वर में मिलेट्स माह उत्सव का आयोजन कर मोटे अनाज के लिए लोगो को जागरूक किया। महिलाओ ने मोटे अनाज से बने पकवानों के साथ टिफिन बैठक कर मोटे अनाज की उपयोगिता बताई। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा आर्या ने मोटे अनाज मडुवा, ज्वार, बाजरा और भट्ट की गुणवत्ता के बारे में चौरासी में महिलाओ को जानकारी दी। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष जीवंती कांडपाल,महिला मोर्चा महामंत्री रूपा रौतेला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमला कपकोटी, नगर उपाध्यक्ष भावना गड़िया, नगर मंत्री हेमा धपोला, भगवती धपोला, माया गिरी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp