logo

बागेश्वर पुलिस की मुस्तैदी,स्कूलों,संस्थानों और बाजारों में फायर सेफ्टी ऑडिट, सुरक्षा मानकों की जांच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फायर यूनिट बागेश्वर द्वारा जिले भर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर स्कूलों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया।
इस अभियान के तहत फायर टीम ने लीसा डिपो और तहसील रोड स्थित विशाल मेगामार्ट सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।
फायर यूनिट ने संबंधित संस्थानों के प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए।
टीम ने कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों—जैसे फायर एक्सटिंग्विशर—के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया और भविष्य में संभावित हादसों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को रोका जा सके।

Share on whatsapp