logo

राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का दबदबा, पाया पहला स्थान

खबर शेयर करें -

जिले के इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आज समापन उप जिलाधिकारी कपकोट अनुराग आर्य ने किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बागेश्वर, दूसरे स्थान पर देहरादून और तीसरे स्थान पर अल्मोडा रहा। वही जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 23 कैटेगरी में स्वर्ण पदक और रजत पदक विजेता नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में लखनऊ में प्रतिभाग करेगे। उन्होंने कहा की प्रतियोगिता में कुल 8 जिलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनिल कार्की, सचिव दरबान परिहार, मनोज रावत, शिशिकांत शर्मा, ज्योति, किरन नेगी,ललित नेगी और किशोर आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp