logo

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने होटलों और स्पा सेन्टरों में किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाये जाने पर इनपे की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

उपनिरीक्षक दीपा भट्ट प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में चैकिंग की गई।

थाना काठगोदाम क्षेत्र में होटल चेकिंग में 02 होम स्टे राम होमस्टे व नयनतारा होमस्टे के रजिस्टरों में अपूर्ण प्रविष्टियां पाई गई तथा ग्राहकों का विवरण मांगने पर प्रस्तुत न करने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

देवेंद्र खत्री पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक सिंह निवासी राम होमस्टे शीश महल काठगोदाम, हिमांशु बोहरा पुत्र स्वर्गीय ओएस बोहरा नयनतारा होमस्टे बायपास रोड काठगोदाम नियर नरीमन तिराहा।

अनियमितता पाये जाने पर उपरोक्त के विरुद्ध 5000-5000 रुपये के 02 नगद चालान किये गये ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp