logo

तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा की मौत, कार चालक फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के लामाचोड क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक इसके बाद लड़की को अस्पताल पहुचाने के बजाय अपनी कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा का नाम आशा बताया जा रहा है और वह पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की रहने वाली है। वह हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp