logo

डायट बागेश्वर में 20–24 नवंबर तक आयोजित होगी 5 दिवसीय गणित लैब गतिविधि आधारित अभिमुखीकरण कार्यशाला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं में गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से डायट बागेश्वर द्वारा गणित लैब गतिविधि विकास आधारित 05 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला/प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में आयोजित होगा।

यह कार्यशाला डायट बागेश्वर की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025–26 में प्रस्तावित गतिविधियों के तहत आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद के कक्षा 6 से 10 तक गणित अध्यापन करने वाले शिक्षकों को एनसीईआरटी एवं डायट द्वारा निर्मित गणित लैब गतिविधियों से अभिमुख कराना है, ताकि शिक्षक इन गतिविधियों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर वे छात्र-छात्राओं की सहायता से गणितीय शिक्षण सामग्री (TLM) का स्वयं निर्माण भी कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  लाहुर-मिकिला-खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच

डॉ. अनूप कुमार राजपूत होंगे मुख्य रिसोर्स पर्सन

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित गणितज्ञ और गणित शिक्षा के विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार राजपूत, प्रोफेसर—गणित एवं विभागाध्यक्ष, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, एनसीईआरटी, नई दिल्ली, अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। डॉ. राजपूत एनईपी-2020 के अनुरूप तैयार एनसीएफ-2023 की गणित पाठ्यचर्या, गणित लैब एवं ICT आधारित शिक्षण अवधारणाओं को साकार करने में विख्यात हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से शिक्षक बनने का मामला, चार शिक्षक अयोग्य घोषित

50 गणित शिक्षकों को नामित किया गया

कार्यशाला में जनपद के तीनों विकासखंडों के 50 नवाचारी एवं गणित शिक्षण को रुचिकर बनाने में सक्रिय एलटी एवं सहायक अध्यापकों को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज,उद्घाटन मुकाबले में मुंबई बीएनएफसी ने मुनस्यारी को 2-0 से हराया

कार्यशाला का उद्देश्य

गणित लैब गतिविधियों का कक्षा-कक्ष में प्रयोग

गणितीय अवधारणाओं को ठोस एवं रोचक बनाने की तकनीक

स्वयं शिक्षण सामग्री बनाने के कौशल का विकास

एनसीएफ-2023 आधारित गणित शिक्षण पद्धतियों की समझ

ICT और सक्रिय शिक्षण विधियों का समन्वय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp