logo

संचार व सड़क की मांग को लेकर दुलम के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन हुवा शुरू

खबर शेयर करें -

ग्राम पंचायत दुलम, बड़ेत तथा सुमगढ़ के ग्रामीणों ने मोबाइल टावर तथा सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन आज भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि उनका क्षेत्र लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जब तक उन्हें दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह आंदोलन में डटे रहेंगे।

ग्रामीण पिंडारी मार्ग स्थित भूल्यूड़ा में एकत्रित हुए। यहां जियो टावर तथा दुलम-ठांगधार मोटर मार्ग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क व संचार को लेकर कई बाद ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन उनकी बातों को कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसके बाद विक्रम लोची बाबा, दीपक व बिशन सिंह क्रमिक अनशन में बैठे। इन्हीं मांगों को लेकर एक बार फिर 30 अक्टूबर को चक्क्का जाम किया जाएगा। इसके बाद भी मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीत सिंह, खुशाल सिंह, यशपाल सिंह, भीम सिंह, आनंद सिंह, खुशाल सिंह, तारा सिंह, बलवंत सिंह, रमेश सिंह, खीम सिंह, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, दर्वान सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp