जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर युकां कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। अस्पताल जाकर मरीजों का हाल जाना और इसके बाद सीएमएस को समस्या बताई। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

आज को युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। लोगों को अस्पताल प्रबंधन से मिल रही सुविधा के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने उन्हें बताया उनके साथ आने वाले तीमारदारों के बैठने के लिए जगह नहीं है। इससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

अव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद वह सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा से मिले और अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया। जल्द समस्या दूर करने की मांग की।

कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता, सुनीता टम्टा पूर्व कनिष्ठ प्रमुख बागेश्वर, मोहन सिंह कोरंगा विधानसभा अध्यक्ष कपकोट,सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष, जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, गोकुल परिहार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,विशाल रावत जिला सचिव , गणेश कुमार जिला महासचिव, संस्कार खैर नगर अध्यक्ष सोशल मीडिया,नरेन्द्र कोरंगा उपप्रधान भनार,गोविन्द चन्दोला पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, नागेंद्र मनवाल,प्रकाश वाछमी, दर्शन जोशी,आशीष कोहली,दिनेश कुमार,अज्जू निक्कू,राहुल,गौरव, अनिकेत,अंकित पाण्डेय मौजूद रहे। इधर, सीएमएस ने कहा अस्पताल में व्यवस्था ठीक है। जहां कमी होगी उसे पूरा किया जाएगा।




