दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का बागेश्वर में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत। बागेश्वर में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ओली और अन्य कार्यकर्ताओ ने उनके बागेश्वर पहुंचने पर एसबीआई तिराहे पर हुआ भव्य स्वागत। मनोज ओली ने बताया की शिव सिंह बिष्ट बागेश्वर भाजपा के मजबूत स्तंभ है उनके द्वारा हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया गया है। आज उनके दर्जा राज्य मंत्री उपाध्यक्ष pmgsy बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को काफी खुशी हो रही है। उनका पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया है है। इस दौरान अंकित नगरकोटी, मनोज बचखेती, राजकुमार मेहता, प्रदेश मंत्री किसान संगठन राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।






