logo

महिला ने सगे भतीजे पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मंडलसेरा निवासी एक महिला ने अपने सगे भतीजे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मंडलसेरा निवासी एक महिला ने आज कोतवाली में तहरीर सौंपी है। इसमें उसका कहना है कि चार मई को वह अपने मूल गांव सुकराड़ी गैराड़ में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शादी के दिन रात करीब तीन बजे उसका सगा भतीजा उनके कमरे में घुस गया। उस वक्त उसके पति भी वहां मौजूद थे। उसने उसके साथ शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp