logo

मौसम अलर्ट: नैनीताल और चंपावत जिले में कल रहेंगे इंटर तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने दिये आदेश।

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग ने कुमाऊं में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही जिला प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा है। इसे देखते हुए नैनीताल और चंपावत में जिलाधिकारी ने कल 16 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से कुमाऊं में 15, 16 व 17 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

ऐसे में सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन दिनों की अवधि में समूचे उत्तराखंड में अच्छी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। भारी वर्षा को देखते हुए सभी लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह भी जारी की गई है। नदी नालों के करीब नहीं जाने व आवागमन में सावधानी बरनते को कहा गया है।

खासकर पर्वतीय इलाकों में अधिक सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसे देखते हुए नैनीताल और चंपावत के जिला अधिकारी ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने जिले में 16 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया है। इससे जनपद में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ- साथ कहीं- कहीं अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। इसके कारण जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp