logo

सड़क निर्माण में देरी से ग्रामीणों में आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। गरुड़ तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा सिमगढ़ी के तोक दाबू हड़ाप क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा सिमगढ़ी से तोक दाबू हड़ाप तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है। जबकि करीब एक वर्ष पूर्व शासन-प्रशासन की ओर से जनता को सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार सड़क परियोजना के लिए वन विभाग से एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है, बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर संघर्ष वाहिनी मुखर, प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र

ज्ञापन में कहा गया है कि प्यों गांव से तोक दाबू हड़ाप तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क स्वीकृत है, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने अभियंत्रण विभागों को मिशन मोड में कार्य करने के दिए निर्देश

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। साथ ही आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को भी बाध्य होगी।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं समाचार पत्रों को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग

ग्रामीण देवेंद्र राम की सड़क हमारी वर्षों पुरानी मांग है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यदि जल्द काम शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और चुनाव बहिष्कार पर भी विचार करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp