logo

ग्रामीण ने सरयू पुल से नदी में लगाई छलांग,जल पुलिस व फायर टीम ने सकुशल निकाला बाहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में सरयू पुल से थकलाड निवासी 42 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र धरम सिंह ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय हो गई। जल पुलिस, फायर आदि के जवानों ने बहते हुए व्यक्ति की खोजबीन शुरू की। उसे विकास भवन के समीप से सुरक्षित निकाल लिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व भी चार लोग सरयू नदी में बह गए थे। जिनका अभी तक अता-पता नहीं है। स्वजनों की आंखें उनके इंतजार में पथरा गई हैं। पुलिस ने भी रेस्क्यू अभियान को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरयू, गोमती नदियां इसबीच वर्षा के कारण उफान पर हैं। नदियों के किनारे जाने से भी रोक है। बावजूद पुलिस का घेरा तोड़कर लोग आए दिन उसे ही छका रहे हैं।

वही पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि नदियों के किनारे जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। छलांग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को नदी से बचाए गया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp