logo

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी कराएगी संस्कृत प्रतियोगिताएं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा विकास खंड, जनपद स्तर एवं राज्य स्तर पर संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जनपद बागेश्वर में विकास खंड स्तर पर संस्कृत छात्र प्रतियोगिताएँ राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ और राजकीय इंटर कॉलेज सोंग में आगामी 14 और 15 नवंबर को आयोजित की जाएंगी।

14 नवंबर को कनिष्ठ वर्ग की समस्त प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिनमें संस्कृत नाटक, संस्कृत नृत्य, संस्कृत समूह गान, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशु भाषण और संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता शामिल हैं। 15 नवंबर को वरिष्ठ वर्ग की समस्त प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्ध संसाधनों से रोजगार सृजन पर होगा फोकस : अर्पणा पांडे

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संस्कृत भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष संस्कृत छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विकास खंड स्तर पर 18 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी और जनपद स्तर पर 37 हजार 800 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने सीखे स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प के गुर

जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 24 और 25 नवंबर को विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में आयोजित की जाएगी। विकास खंड कपकोट के लिए पंकज कोहली प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सोंग, विकास खंड गरुड के लिए गिरीश सिंह नेगी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ और विकास खंड बागेश्वर के लिए लेफ्टिनेंट मोहन चंद जोशी, प्रवक्ता इंटर कॉलेज क्वैराली को ब्लॉक संयोजक नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी स्मारक की स्थिति पर भड़का संगठन, त्रुटि न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी

कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर सकते हैं और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर कक्षाओं तक के छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र संबंधित खंड संयोजकों को जमा ेकरना होगा, जिसमें प्रतिभागी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा और फोटो प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।
यह जानकारी दीप चंद्र जोशी जनपद संयोजक ने दी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp