logo

विकासनगर में यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त 8 लोग हुए घायल

खबर शेयर करें -

विकासनगर कालसी लखवाड़ मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए।

यूटिलिटी वाहन लखवाड़ से विकासनगर बाजार की ओर आ रही थी। तभी अचानक लखवाड़ की तरफ रोटा बैंड नाला पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए और हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे। जिसमे में आठ लोग घायल हो गए और दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं घायलों को पीएचसी कालसी में भर्ती किया गया है।

थानाध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी भिजवाया गया। अशोक राठौर ने बताया कि एक यूटिलिटी वाहन लखवाड़ से विकासनगर की ओर आ रहा था। चालक सिक्कू दास ग्राम बानसू इसे चला रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण वाहन साइड लग रहा था। इसी दौरान वाहन रोडा बैंड के नाले में गिर गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp