logo

उड़ान दीवार पत्रिका का विमोचन

खबर शेयर करें -

नत्था सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत प्रतापनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, कक्षा 9 के छात्र छात्राओं ने भाषा अध्यापक डा०मनोहर लाल के दिशानिर्देन में दीवार पत्रिका का निर्माण किया गया।आज बसंत पंचमी संवाद कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पत्रिका का विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिवाकर प्रसाद पैन्यूली एवं वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा उसका विमोचन किया गया।
पत्रिका में छात्र छात्राओं द्वारा कविता, कहानी, यात्रा वृतांत एवं स्थानीय कहानियों,समसमायिकी धटनाओं का वर्णन किया है। पत्रिका निर्माण का उद्देश्य छात्रों में साहित्य के प्रति जागरूकता लेखन कौशल का विकास एवं विचार शक्ति में वृद्धि करना है पत्रिका की संपादक कुमारी पूजा सहसंपादक मिष्टी,दीपिका एवं प्रवेश रावत ,सहयोग लेख सभी छात्रों के द्वारा लिखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य उत्पाद,निर्माता व विक्रेताओं पर 3.60 लाख का दंड

विद्यालय में ऋतुओं के राजा बसंत के आगमन पर बसंत पंचमी विषय पर छात्र छात्राओं ने संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 के छात्र सागर पंवार ने किया। बच्चों ने बसंत पंचमी की जानकारी देते हुए बसंत ऋतु में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तन के साथ मानव जीवन के लिए बसंत का महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कुमारी पूजा, दीपिका मिष्टी,प्रवेश रावत ने बहुत ही सारगर्वित एवं जीवन उपयोगी मूल्य , पर्यावरण संतुलन को मध्य नजर रखते हुए अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप भविष्य निर्माण पर मंथन

इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, ,नीरज पैन्यूली, प्रमेश कुमार ,शिव कुमार, उदय कुमार,विजेंद्र सिंह रावत, दीपक चौहान, अरविंद कुमार, मनोहर लाल,विनोद सेमवाल,सचिन राणा, महादेव, विमल बिष्ट, श्रीमती स्मिता पंवार,, श्रीमती पूजा सरज्यूली, श्रीमती शिवानी जोशी,आदि उपस्थित रहे।

Share on whatsapp