logo

शादी समारोह से लौट रही मैक्स वाहन खाई में गिरी, दो लोग घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: मंगलवार की देर रात एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक दंपति घायल हो गए। दोनों शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी से वापस घर लौटते समय मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घटना में घायलों को रेस्क्यू किया गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात रवाईंखाल बिजोरिझाल निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह ऐठानी पुत्र राम सिंह और उनकी 42 वर्षीया पत्नी कमला देवी अपने टैक्सी वाहन संख्या यूके- 02-टीए-0331 में वापस घर की ओर लौट रहे थे। अचानक कमेडी के समीप ओखलसौं मोटर मार्ग में वाहन में तकनीकी खराबी आने से वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जहां घायलों को रेस्क्यू किया गया और मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश नेगी सहित एफएसओ गोपाल सिंह रावत तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Share on whatsapp